Breaking NewsEntertainment

निगेटिव आई बॉलीवुड अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह की कोरोना रिपोर्ट, कही ये बात

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। अभिनेत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया में पोस्ट शेयर करके बताया कि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई हैं और वह पूरी तरह से स्वस्थ है और साल 2021 में अच्छे हेल्थ के साथ शुरुआत करने की प्रतिक्षा है।

रकुल प्रीत ने सोशल मीडिया में पोस्ट शेयर करके लिखा, ‘ मुझे यह बताते हुए काफी खुशी हो रही हैं कि मेरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। मैं अब बिल्कुल अच्छा महसूस कर रही हूं। आप सभी के प्यार और विश के लिए शुक्रिया।  पॉजिटिविटी और अच्छे स्वास्थ्य के साथ साल 2021 की शुरुआत करने का इंतजार है। हम सभी को जिम्मेदार बनना होगा। मास्क पहनें और सभी सावधानियां बरतें।’

 

आपको बता दें कि रकुल को 22 दिसंबर को कोरोना हुआ था। जिसके बाद वह क्वारंटीन थी। उन्होंने सोशल मीडिया में एक पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी थी।

रकुलप्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा- ‘मैं आप सभी को ये बात बताना चाहती हूं कि मैं कोरोना संक्रमित हो गई हूं। मैंने अपने आपको क्वारंटीन कर लिया है। मैं पहले से ठीक महसूस कर रही हूं और आराम कर रही हूं ताकि शूटिंग जल्दी शुरू कर सकूं। उन सभी लोगों से गुजारिश करना चाहती हूं जो बीते कुछ दिनों में मेरे टच में रहे कि प्लीज अपना कोरोना टेस्ट जरूर करवाएं। शुक्रिया और सुरक्षित रहिए।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button