Breaking NewsUttarakhand

ऋषिकेश में राफ्टिंग संचालकों और पर्यटकों के बीच मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

ऋषिकेश मुनि की रेती क्षेत्र में राफ्टिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं।

Rishikesh News: ऋषिकेश के मुनि की रेती क्षेत्र के खारा स्रोत का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग राफ्टिंग चप्पू से एक दूसरे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे। बताया जा रहा कि राफ्टिंग संचालकों और पर्यटकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जो मारपीट तक जा पहुंचा।

Advertisements
Ad 29

हालांकि वीडियो एक सप्ताह पूर्व बताया जा रहा है। मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत नहीं दी है। ऋषिकेश व आस-पास के क्षेत्र में राफ्टिंग संचालकों और पर्यटकों के बीच अक्सर मारपीट के मामले सामने आते रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button