Breaking NewsEntertainment

खुश हैं आलिया भट्ट

मुंबई। अभिनेत्री आलिया भट्ट खुश हैं कि सेंसर बोर्ड ने उनकी आगामी फिल्म ‘‘डियर जिंदगी’’ को बिना किसी कट के रिलीज होने की मंजूरी दे दी है। अभिनेत्री को अपनी पिछली फिल्म ‘‘उड़ता पंजाब’’ को लेकर सेंसर बोर्ड के साथ विवादों का सामना करना पड़ा था। ऐसी खबरें हैं कि सेंसर बोर्ड ने गौरी शिंदे निर्देशित फिल्म के किसी भी दृश्य को बिना हटाये इसके रिलीज की मंजूरी दी है और इसे यू:ए सर्टिफिकेट दिया है।

Advertisements
Ad 27

जब कल रात को आलिया से इस बारे में सवाल किया गया तब उन्होंने कहा, ‘‘मैं बहुत उत्साहित हूं। सेंसर बोर्ड ‘डियर जिंदगी’ को लेकर बहुत मेहरबान, बहुत उदार और बहुत मधुर है। मेरी फिल्म रिलीज हो रही है और मैं सिर्फ दर्शकों की प्रतिक्रिया देखना चाहती हूं।’’

23 वर्षीय अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना की किताब ‘‘द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद’’ के विमोचन के अवसर पर बोल रही थीं। आलिया ने टिवंकल के हास्यबोध की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘‘उनका हास्यबोध दूसरे ही स्तर का है। आप इसे जानने के लिए ‘कॉफी विद करण’ देख सकते हैं।
टिवंकल जिस तरह की इंसान हैं मैं उसकी बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। मैं यहां उनकी किताब के विमोचन के अवसर में शामिल होकर सम्मानित महसूस कर रही हूं।’’ अभिनेत्री की फिल्म ‘डियर जिंदगी’’ 25 नवंबर को रिलीज हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button