Breaking NewsUttarakhand

खनन माफिया के खिलाफ अकेले जंग लड़ रहे राजीव नयन नौटियाल

ऐसे साहसिक कदम उठाने वाले अधिकारी को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाना जनहित में है। इससे अवैध कार्यों में लिप्त वन विभाग के ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

देहरादून। खनन माफिया के खिलाफ अकेले जंग लड़ रहे कालसी क्षेत्र के उप प्रभागीय वनअधिकारी राजीव नयन नौटियाल को आगामी स्वतंत्रता दिवस पर सरकार द्वारा सम्मानित किए जाने की मांग संयुक्त नागरिक संगठन की ओर से की गई है।

संयुक्त नागरिक संगठन की ओर से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, केंद्र और राज्य सरकार के वन एवं पर्यावरण सचिवों को भेजे गए पत्रों में इन सबके संज्ञान में लाया गया है कि पर्यावरण संरक्षण एक्ट 1986/वन्य जीव संरक्षण एक्ट 1972/ खनिज तथा खनिज विकास तथा विनियमन एक्ट 1957/ उत्तर प्रदेश जमीदारी उन्मूलन एवं भूमि सुधार अधिनियम 1950/सतत रेत खनन, प्रबंधन दिशा निर्देश 2016/एनफोर्समेंट तथा मॉनिटरिंग गाइड लाइन फार सैंड माइनिंग 2020/ भारतीय वन अधिनियम नियम 1927 के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले मेसर्स कैलाश आरबीएम लिमिटेड कंपनी के नियम विरुद्ध संचालित अवैध आरबीएम, बालू, बालू भंडारण केंद्र, स्टोन क्रेशर को सीज किया गया है जो प्रशंसनीय सराहनीय भी हैं।

ऐसे साहसिक कदम उठाने वाले अधिकारी को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाना जनहित में है। इससे अवैध कार्यों में लिप्त वन विभाग के ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा और यह खनन माफियाओं द्वारा किए जा रहे अवैध खनन जैसे कार्यों पर कठोरता से बिना किसी राजनीतिक दबाव के कठोर कदम उठा सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button