दर्दनाक हादसा: मसूरी के निकट गहरी खाई में गिरी कार, महिला की मौत
मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी मसूरी द्वारा स्वयं मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्यो का जायजा लेते हुए रेस्क्यू टीमो का आवश्यक निर्देश दिए जा रहे है।

देहरादून। बुधवार प्रातः मसूरी के निकट पर्यटकों की अनियंत्रित कर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में एक महिला की मौत की खबर सामने आई है। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद महिला के शव को खाई से बाहर निकाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 9 बजे के लगभग थाना मसूरी पर सूचना प्राप्त हुई कि झड़ीपानी रोड चौकी बार्लोगंज मसूरी क्षेत्र में तीव्र ढलान में एक छोटी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई हैं। उक्त सूचना पर कोतवाली मसूरी से पुलिस टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई और घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल SDRF/फायर सर्विस तथा 108 एम्बुलेंस को सूचित किया गया जो मौके पर पहुंचे। मौके पर पुलिस द्वारा SDRF तथा फायर टीम के साथ मिलकर बचाव कार्य चलाया जा रहा है। मौके से रेस्क्यू टीमो द्वारा अभी तक एक महिला का शव खाई से निकाल लिया गया है।
स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ की एक मारुति सिलेरियो कार संख्या- DL 5CS 4610 रोड की ढलान पर संभवतः ब्रेक फेल होने की वजह से तेजी से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। उससे पूर्व उनके द्वारा नजदीक की दुकान पर कुछ सामान खरीदा गया था और बातचीत में उत्तरकाशी से आना बताया था। सामान लेकर जैसे ही कार सवार कार में बैठे तो कार ढलान की तरफ सड़क पर तेजी से जाने लगी और फिर खाली प्लाट से होते हुए गहरी खाई में गिर गई।
जानकारी करने पर कार में क्रमशः 1- सत्यप्रकाश निवासी सोनीपत, 2- मनीत उम्र 19 वर्ष, 3- सविता पत्नी धर्मवीर निवासी 322 A नेहरू नगर गाज़ियाबाद उम्र 48 वर्ष, 4- संगीता पत्नी टीटू निवासी करोलबाग दिल्ली उम्र 46 वर्ष का सवार होना ज्ञात हुआ। प्रथम दृष्टया तेज ढलान पर कार के ब्रेक फेल हो जाने के कारण कार का अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिरना स्पष्ट हुआ हैं।
मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी मसूरी द्वारा स्वयं मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्यो का जायजा लेते हुए रेस्क्यू टीमो का आवश्यक निर्देश दिए जा रहे है। घटना के संबंध में कार सवार व्यक्तियों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।




