Ajab-GajabBreaking NewsWorld

युवक के कंधे पर टँगे बैग में अचानक लगी आग, जानिए पूरा मामला

बीजिंग। दुनिया अजीबोगरीब लोगों से भरी पड़ी है। लेकिन हर बार लोग अजीब नहीं होते, उनके साथ अजीब चीजें हो जाया करती हैं जिनसे वो लगभग अनजान होते हैं। कुछ ऐसा ही अजीबोगरीब वाकया चीन के एक शख्स के साथ हो गया। अपनी दोस्त के साथ जा रहे इस शख्स के बैग से अचानक आग निकलने लगी। आग निकलने का पता चलते ही शख्स ने बैग तो फैंक दिया लेकिन वो खुद भी जल गया।

इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है और लोग हैरान हो रहे हैं कि कैसे बैग में से आग निकल सकती है। इस वाकये का वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। इसे साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने पोस्ट किया है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बिजी सड़क पर पार्किंग के बीच लड़का अपनी दोस्त के साथ जा रहा है। अचानक उसके कंधे पर टंगे बैग से आग निकलने लगती है। लड़का डर जाता है, जब तक वो बैग को कंधे से उतारकर फैंकता है, तब तक उसके बाल और कंधा जल जाते हैं।

आग लगने की घटना को देखकर लड़के की दोस्त के साथ साथ आस पास चल रहे लोग भी ठहर जाते हैं औऱ डर जाते हैं।

Advertisements
Ad 29

बताया जा रहा है कि बैग में रखे मोबाइल में आग लगी थी। लड़के ने बयान दिया कि ये मोबाइल उसने 2016 में खरीदा था और कुछ दिनों से फोन में बैटरी की दिक्कत आ रही थी। जैसा कि कहा जाता है कि मोबाइल चार्जिंग के समय आग लग सकती है, लेकिन इस घटना के वक्त मोबाइल चार्ज भी नहीं हो रहा था।

फिर मोबाइल में इस तरह आग कैसे लगी कि किसी की जान पर बन आई। ये चिंता का विषय है और इसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button