Breaking NewsEntertainment

दिया मिर्जा ने किया खुलासा, डॉक्टर ने वैक्सीन लेने से क्यों किया मना?

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीया मिर्जा इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और इस बीच वह सोशल साइट्स पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन कुछ न कुछ नया पोस्ट करती रहती हैं। जल्द ही दीया अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं और वह फिलहाल इस कोविड काल में बहुत सुरक्षित रह रही हैं। अब हाल ही में उनका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसे पोस्ट कर उन्होंने बताया कि कैसे गर्भवती महिलाएं कोविड-19 के इस दौर में खुद को कोरोना संक्रमण से बचा सकती हैं?

आप देख सकते हैं एक्ट्रेस ने गर्भवती महिलाओं के लिए कोविड प्रोटोकॉल पर चर्चा करते हुए एक ट्वीट का जवाब दिया। इसमें उन्होंने समझाया कि गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को फिलहाल कोरोना की वैक्सीन नहीं लेनी चाहिए। उन्होने ट्विटर पर समझाया कि उन्हें यह सलाह उनके डॉक्टर से मिली है।

Advertisements
Ad 29

दीया ने ट्विटर पर लिखा, “यह बहुत महत्वपूर्ण जानकारी है। कृपया ध्यान दें कि भारत में इस्तेमाल होने वाले टीके का परीक्षण गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं पर नहीं किया गया है। मेरे डॉक्टर ने कहा है कि हमें इस वैक्सीन को तब तक लेने से बचना चाहिए जब तक कि मेडिकल परीक्षण गर्भवती महिलाओं पर सफल न हो जाए।”

आपको यह भी बता दें कि बीते दिनों दीया ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट करते हुए बताया था कि वह प्रेग्नेंट हैं, उनके घर में जल्द ही रौनक आने वाली है। एक्ट्रेस ने इसी साल फरवरी में दूसरी बार बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड वैभव रेखी से शादी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button