Breaking NewsNational

आम की आड़ में की जा रही थी गांजे की तस्करी, पढ़िए पूरी खबर

इंदौर। मध्य प्रदेश के सागर शहर के नजदीक राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने यहां 3,092 किलोग्राम गांजे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। नशीले पदार्थ को एक ट्रक में आमों के बोरों की आड़ में छिपाकर ले जाया जा रहा था।

डीआरआई की सोमवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मादक पदार्थों के काले बाजार में गांजे की इस जब्त खेप की कीमत 6.19 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। यह राज्य में डीआरआई की पकड़ी गई अब तक की सबसे बड़ी खेप है।

Advertisements
Ad 27

विज्ञप्ति में बताया गया कि मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात सागर के पास एक ट्रक को रोका गया। राजस्थान में पंजीकृत इस मालवाहक गाड़ी की तलाशी लिए जाने पर इसमें गांजे की कुल 3,092 किलोग्राम वजनी बोरियां मिलीं। मादक पदार्थ को छिपाने के लिए इस पर आमों के बोरे लाद दिए गए थे।

विज्ञप्ति के मुताबिक, ट्रक में सवार तीन लोगों को गांजे की अवैध खेप अपने पास रखने और इसकी तस्करी के आरोपों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। मामले में डीआरआई की विस्तृत जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button