Breaking NewsUttarakhand

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यूथ वोटर फेस्टिवल के दौरान छात्र-छात्राओं से किया संवाद

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने तुलाज इन्स्टीट्यूट और शिवालिक कालेज में यूथ वोटर फेस्टिवल के तहत छात्र छात्राओं से संवाद किया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए धूलकोट, देहरादून स्थित तुलाज इन्स्टीट्यूट और शिवालिक कालेज में यूथ वोटर फेस्टिवल का आयोजन किया गया।

इसके तहत मतदाता शपथ, भाषण प्रतियोगिता, क्विज़ प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, प्रश्नोत्तरी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विजताओं को पुरस्कृत भी किया। इसके अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं द्वारा पूछी गयी जिज्ञासा के भी उत्तर दिये गये।

Advertisements
Ad 29

कार्यक्रम में स्वीप के राज्य नोडल  अधिकारी असलम सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button