Ajab-GajabBreaking NewsNationalUttarakhand

बस इसी बात की कमी रह गई थी!

देहरादून। बॉलीवुड की प्रसिद्ध फिल्म ‘बाहुबली—2’ शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शित की गई और पहले ही दिन इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकार्ड तोड़ डाले। देशभर में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ये फिल्म सुर्खियां बटोर रही है।

ऐसे में जहां हर सिने प्रेमी ये फिल्म जल्द से जल्द देखना चाहता है तो वहीं कई लोग इस फिल्म की सफलता को भुनाने के प्रयास में जुटे हुए है। इसी कवायद Baahubali-Pan-Masalaके चलते एक पान मसाला कम्पनी ने बाहुबली के नाम से पान मसाला बाजार में उतारा है।

ये पान मसाला कम्पनी दिल्ली की बतायी जा रही है। इसके उत्पाद का देशभर समेत इन दिनों देहरादून में भी जमकर प्रचार—प्रसार किया जा रहा है। ऐसे में यही कहा जा सकता है कि “बस इसी बात की कमी रह गई थी।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button