Breaking NewsEntertainment

जानिए 52 की उम्र में भी क्यों सिंगल हैं करोड़ों की मालकिन गीता कपूर

मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर 52 की उम्र में भी कुंवारी हैं। अपनी शादी को लेकर लगातार पूछे जा रहे सवालों पर 'गीता मां' ने खुलकर बात की और अब तक शादी न करने का कारण भी बताया।

Bollywood News : मशहूर कोरियोग्राफर और टीवी रियलिटी शो की जज गीता कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा शादी को लेकर चर्चा में रहती हैं। 52 की उम्र में भी ‘गीता मां’ कुंवारी हैं। इस बारे में पूछे जा रहे सवालों पर उन्होंने खुलकर जवाब दिया और अब तक शादी न करने की वजह भी बताई। साथ ही उन्होंने अपनी लव लाइफ और पार्टनर की क्वालिटी के बारे में बात की, जो उनके होने वाले पति में होनी चाहिए। ऐसे में एक बार फिर रेमो डिसूजा की दोस्त गीता कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।

गीता कपूर को शादी के लिए कैसे करें प्रपोज?

फिल्मीज्ञान को दिए नए इंटरव्यू में गीता कपूर ने अपनी लव लाइफ के बारे में खुलकर बात की, जब उनसे पूछा गया कि उन्हें प्रपोज करने का सबसे बेस्ट तरीका क्या हो सकता है? दूसरा सवाल की उनके मिस्टर परफेक्ट को उन्हें कौन सा डांस करते हुए प्रपोज करना चाहिए, जिसे देख आप उन्हें ‘हां’ कह देंगी? इस पर गीता ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया, जिसे सुन आप भी उनकी तारीफ करेंगे। अपनी शादी से जुड़े सवाल पर रिएक्ट करते हुए कहा:

‘मुझे प्रपोज करने का कोई तरीका नहीं है, डांस करके तो मुझे कोई भी बिल्कुल प्रपोज न करें। इससे मैं बिल्कुल इंप्रेस नहीं होऊंगी। सच्चा प्यार जरूरी है।’

क्या गीता कपूर की शादी हो चुकी है?

इस दौरान गीता कपूर ने अपने एक पुराने इंटरव्यू के बारे में भी बात की और कहा कि उनके बारे में अफवाहें है कि उन्होंने गुपचुप शादी रचाई है। इस पर गीता मां ने कहा:

‘मेरे बारे में यह अफवाह फैली हुई है कि मैं शादीशुदा हूं। मैंने चुपके से शादी कर ली है, जबकि इस बात में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। ये सब झूठ है तो इन बातों पर भरोसा न करें।’

गीता कपूर अभी क्या कर रही हैं?

अब ‘गीता मां’ इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 के साथ फिर से स्क्रीन पर धमाका करने वाली हैं, जिसका प्रीमियर 6 जून 2026 को सीन एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर हो चुका है। इसमें गीता कपूर के अलावा करिश्मा कपूर, टेरेंस लुईस और जावेद जाफरी भी जज के रूप में नजर आने वाले हैं। इस शो को हर्ष लिम्बाचिया होस्ट कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button