Breaking NewsEntertainment

राजामौली की ‘वाराणसी’ में ‘राम-कुंभकरण’ के बीच होगा महायुद्ध

एसएस राजामौली की 'वाराणसी' इस समय की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस बीच फिल्म के लेखक ने इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है।

Bollywood News: एसएस राजामौली ने भारतीय सिनेमा को कई शानदार फिल्में दी हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। अब दिग्गज फिल्ममेकर अपनी एक नई फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में नजर आएंगे और उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिसके अनुसार फिल्म में राम और कुंभकर्ण के बीच एक महायुद्ध देखने को मिलेगा और इसकी पुष्टि खुद निर्देशक के पिता ने की है।

‘वाराणसी’ में 30 मिनट लंबा युद्ध सीन

एसएस राजामौली के पिता और लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने हाल ही में ‘फिल्मी फोकस’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में ‘वाराणसी’ के बारे में बात की और उस सीन का खुलासा किया जो 30 मिनट लंबा होगा। उन्होंने दावा किया कि ये सीन दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा। फिल्म में महेश बाबू राम की भूमिका निभा रहे हैं और उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में हैं। लेकिन, अब तक ये पुष्टि नहीं हुई है कि वे फिल्म में उनकी भूमिका क्या होगी।

क्या बोले विजयेंद्र प्रसाद?

राजामौली के पिता और लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने ‘वाराणसी’ के उस 30 मिनट के सीन के बारे में बात की, जिसका उन्होंने संकेत दिया था। जब उनसे पूछा गया कि ये सीन पौराणिक होगा या राजनीतिक, तो जवाब में विजयेंद्र प्रसाद ने कहा, “यह राम और कुंभकर्ण के बीच युद्ध है, आपने ये ट्रेलर में देखा होगा, है ना? आपने राम और कुंभकर्ण को देखा। आपने भगवान हनुमान की पूंछ देखी। मैं उसी की बात कर रहा हूं… ये मंत्रमुग्ध कर देने वाला सीन है।” मगर तुरंत ही उन्हें एहसास हो गया कि अब उन्हें इससे ज्यादा जानकारी नहीं देनी चाहिए। उन्होंने कहा- ‘हमें अब इस बारे में और बात नहीं करनी चाहिए।’

भकर्ण को देखा। आपने भगवान हनुमान की पूंछ देखी। मैं उसी की बात कर रहा हूं… ये मंत्रमुग्ध कर देने वाला सीन है।” मगर तुरंत ही उन्हें एहसास हो गया कि अब उन्हें इससे ज्यादा जानकारी नहीं देनी चाहिए। उन्होंने कहा- ‘हमें अब इस बारे में और बात नहीं करनी चाहिए।’

महेश बाबू निभाएंगे राम की भूमिका

एसएस राजामौली पहले ही पुष्टि कर चुके हैं कि महेश बाबू ‘वाराणसी’ में राम की भूमिका में नजर आएंगे, लेकिन पृथ्वीराज सुकुमारन के किरदार से पर्दा नहीं उठाया है। राजामौली ने पिछले साल एक कार्यक्रम में इसके बारे में बात करते हुए कहा था- ‘पहले दिन जब महेश बाबू भगवान राम के किरदार में फोटोशूट के लिए आए तो उन्हें देखकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए। मैं दुविधा में था, क्योंकि उनमें कृष्ण का आकर्षण है और चेहरे पर राम की शांति है। मुझे उन पर पूरा भरोसा है। वो तस्वीर मैंने अपने वॉलपेपर में भी लगाया था, लेकिन फिर हटा दिया ताकि उसे कोई देख न पाए।’

कब रिलीज होगी फिल्म?

जब फिल्म का पहला लुक सामने आया था तब दर्शकों ने अंदाजा लगाया कि ये टाइम ट्रैवल पर आधारित होगी, लेकिन एसएस राजामौली ने साफ कर दिया कि ये रामायण पर आधारित होगी। अब विजयेंद्र प्रसाद के अपडेट देने के बाद दर्शकों का उत्साह चरम पर है। महेश बाबू और पृथ्वीराज के अलावा, फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जिसके साथ वह लंबे समय बाद भारतीय फिल्मों में वापसी कर रही हैं। फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो ये 2027 में रिलीज होने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button