Breaking NewsSports

अब भारत में खेलने को तैयार हुआ पाकिस्तान

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष शहरयार खान ने गुरुवार को कहा कि हम सुरक्षा के खतरों के बावजूद अपनी टीम भारत भेजने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हम तो भारत में खेलने के लिए तैयार हैं, लेकिन बीसीसीआइ अपने देश में भी हमसे खेलने के लिए तैयार नहीं है।

Advertisements
Ad 29

शहरयार ने कहा कि आइसीसी का भी मानना है कि पाकिस्तान और भारत के बीच सीरीज क्रिकेट की दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण सीरीज है। शहरयार ने कहा कि हम अपने कार्यक्रम के अनुसार चलेंगे, लेकिन भारत के साथ सीरीज न होने से हमें वित्तीय नुकसान होता है। पीसीबी अध्यक्ष ने कहा कि बीसीसीआइ के साथ हुए अनुबंध में कहीं नहीं लिखा कि भारत सरकार से इजाजत मिलने के बाद ही पाकिस्तान के साथ सीरीज होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच 2007 से पूर्ण सीरीज नहीं हुई है। 2012 में पाकिस्तान वनडे और टी-20 मैच खेलने आई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button