Breaking NewsUttarakhand

माता रमाबाई आम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : अजय सोनकर

जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- माता रमाबाई महिला सशक्तिकरण की आदर्श प्रतीक, सामाजिक समानता और सद्भाव की प्रबल पक्षधर थीं। रमाबाई को मानवीय संवेदना, विनम्रता और करुणा के लिए जाना जाता था।

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने माता रमाबाई आम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- त्याग, बलिदान एवं साहस की प्रतिमूर्ति, असीम धैर्य व नारी सशक्तिकरण की प्रतीक एवं सादगी भरे जीवन की मिसाल पूजनीय माता रमाबाई आम्बेडकर जी को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।

Advertisements
Ad 13

वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने रमाबाई आम्बेडकर की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा- आज ही के दिन यानी की 07 फरवरी को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पत्नी रमाबाई आंबेडकर का जन्म हुआ था। उनका जन्म एक गरीब दलित परिवार में हुआ था। बाबासाहेब अंबेडकर के जीवन पर रमाबाई का काफी असर पड़ा था। वह महिला सशक्तिकरण की आदर्श प्रतीक, सामाजिक समानता और सद्भाव की प्रबल पक्षधर थीं। रमाबाई को मानवीय संवेदना, विनम्रता और करुणा के लिए जाना जाता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button