Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक पर्व फूलदेई की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि फूलदेई के त्योहार को लेकर आज देवभूमि में उत्सव मनाया जा रहा है। गांव से लेकर शहर तक फूलदेई को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उत्तराखंड में गांव से शहर तक के बच्चों में आज खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

देहरादून। वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की पार्षद वंशिका सोनकर ने उत्तराखंड के पावन व प्रसिद्ध लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- समस्त प्रदेश वासियों को उत्तराखंड के पावन व प्रसिद्ध लोक पर्व फूलदेई की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारे पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने और उसके संरक्षण का संदेश देते हैं। आइए इस पावन अवसर पर हम सभी अपनी परंपरा से जुड़ने एवं अपने लोक पर्वों को मनाने का संकल्प लें।

Advertisements
Ad 13

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि वसंत ऋतु के आगमन को लेकर उत्तराखंड का प्रसिद्ध लोक पर्व फूलदेई मनाया जाता है। यह उत्तराखंड का लोकपर्व है। इसमें छोटे बच्चे सुबह-सवेरे फूल लेकर लोगों की देहरियों पर रखते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। चैत्र मास की प्रथम तिथि को फूलदेई पर्व मनाया जाता है। फूलदेई त्योहार को फुलारी, फूल सक्रांति भी कहते हैं। यह पर्व प्रकृति से जुड़ा हुआ है। इन दिनों पहाड़ों में जंगली फूलों की बहार रहती है।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि फूलदेई के त्योहार को लेकर आज देवभूमि में उत्सव मनाया जा रहा है। गांव से लेकर शहर तक फूलदेई को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उत्तराखंड में गांव से शहर तक के बच्चों में आज खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर प्रदेश में कईं जगह ढोल-दमाऊं व अन्य वाद्य यंत्रों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली जाती है। उन्होंने सभी से अपनी लोक परंपराओं एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोये रखने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button