भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास, स्नेह और समर्पण के प्रतीक पावन पर्व ‘भाई दूज’ की हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर
भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, 'भैया दूज' के शुभ अवसर पर ईश्वर से प्रार्थना है कि भाई-बहन का यह पवित्र रिश्ता सदैव प्रेम, अपनत्व और खुशियों से परिपूर्ण रहे। सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास, स्नेह और समर्पण के प्रतीक पावन पर्व ‘भाई दूज’ के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा, भाई-बहन के स्नेहिल बंधन और विश्वास की डोर को दृढ़ करने वाले पावन पर्व भैया दूज की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पावन पर्व हर परिवार में प्रेम, विश्वास और समर्पण के बंधन को और सुदृढ़ करे और हर घर में सुख, शांति व समृद्धि का प्रकाश फैलाए, यही कामना है।

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, ‘भैया दूज’ के शुभ अवसर पर ईश्वर से प्रार्थना है कि भाई-बहन का यह पवित्र रिश्ता सदैव प्रेम, अपनत्व और खुशियों से परिपूर्ण रहे। सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। ‘भैया दूज’ का पावन पर्व आप सभी के जीवन में नई खुशियां, उमंग और मंगलकामनाएं लेकर आए।




