Breaking NewsUttarakhand

Weather Update: उत्तराखंड में लगातार करवट ले रहा मौसम, जानिए आने वाले दिनों में जानें कैसा रहेगा हाल

मौसम विभाग की ओर से पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है तो वहीं पर्वतीय जिलाें में तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं कल रविवार को हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के बाद आज मौसम साफ होने के साथ ही श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज दो जून को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कई हिस्सों समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। जबकि पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisements
Ad 27

इसके अलावा प्रदेश के कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावनाएं हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो पांच जून तक प्रदेश भर में मौसम बदले रहने के आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button