इंदिरा कॉलोनी में होगा सामुदायिक भवन का निर्माण, भूमि पूजन में शामिल होंगे कैबिनेट मंत्री
पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कैबिनेट मंत्री खजान दास जी अपने करकमलों द्वारा सामुदायिक भवन के भूमि पूजन के कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी में गुरुवार, दिनांक 24/09/2026 को प्रातः 11 बजे भूमि पूजन कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके वार्ड में नगर निगम के स्थान पर सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस कार्य के लिए गुरुवार 24 सितंबर 2026 को भूमि पूजन किया जाएगा।
पार्षद वंशिका सोनकर ने बताया कि वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी, चुक्खुवाला में नगर निगम के स्थान पर सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा है। इस सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य के लिए गुरुवार को भूमि पूजन किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री खजान दास मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कैबिनेट मंत्री खजान दास जी अपने करकमलों द्वारा सामुदायिक भवन के भूमि पूजन के कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी में गुरुवार, दिनांक 24/09/2026 को प्रातः 11 बजे भूमि पूजन कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।

वार्ड संख्या 18 की पार्षद वंशिका सोनकर, उनके पिता पूर्व पार्षद अजय सोनकर एवं शिव मंदिर सेवा समिति, इंदिरा कॉलोनी के सदस्यों ने वार्ड की समस्त जनता से अनुरोध करते हुए कहा कि सामुदायिक भवन के भूमि पूजन के इस कार्यक्रम में आप सभी अधिक से अधिक संख्या में पधारे, आपकी गरिमामई उपस्थिति प्रार्थनीय है।