Breaking NewsUttarakhand

स्कूल में मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, विभाग ने भेजा नोटिस

खटीमा के बिरिया मझोला स्थित एक निजी विद्यालय में मोबाइल फोन के अत्यधिक इस्तेमाल पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान बच्चों में अचानक दहशत फैल गई, जिसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय को नोटिस जारी किया है।

खटीमा। मोबाइल फोन के अत्याधिक इस्तेमाल और अधिक स्क्रीन टाइम के नुकसान बताने के लिए आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों के बीच अचानक दहशत फैल गई। बच्चों के चीखने, चिल्लाने और रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय को नोटिस जारी किया है।

मामला खटीमा के बिरिया मझोला स्थित एक निजी विद्यालय का है। जानकारी के मुताबिक, विद्यालय में बच्चों को मोबाइल फोन के अत्याधिक इस्तेमाल और अधिक स्क्रीन टाइम से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की आंखों पर पट्टियां बांधी गई थीं और उनके चारों ओर लाल रंग का पदार्थ लगाया गया था।

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान एक बच्चे ने अपने सहपाठियों से कहा कि उसने मोबाइल फोन का अत्याधिक इस्तेमाल किया था, जिसके कारण डॉक्टरों ने उसकी दोनों आंखें निकाल दी थीं। यह सुनकर कई बच्चे भयभीत हो गए और रोने-चिल्लाने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में बच्चे मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने का संकल्प लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Advertisements
Ad 29

बीईओ ने माना तरीका सही नहीं था

खंड शिक्षा अधिकारी भानुप्रताप कुशवाहा ने कहा कि बच्चों को मोबाइल के अत्याधिक इस्तेमाल और स्क्रीन टाइम के प्रति जागरूक करने का तरीका सही नहीं था। इससे बच्चों में दहशत फैल गई। विद्यालय को इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button