आप सभी को ईद-उल-अजहा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : भावना पांडे
जनसेवी भावना पांडे ने कहा- ईद-उल-अजहा के इस पावन अवसर पर देश में अमन, चैन, शांति एवं खुशहाली की मंगल कामना करती हूं। ये त्योहार आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशियां लेकर आए।

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, राज्य आंदोलनकारी एवं प्रसिद्ध जनसेवी भावना पांडे ने ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने कहा- प्रेम, बलिदान, भाईचारे और एकता के प्रतीक पावन पर्व ईद-उल-अजहा के अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने कहा- ईद-उल-अजहा का यह पर्व हमें इंसानियत एवं नेकी की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। यह त्योहार प्रेम, बलिदान, भाईचारे और एकता का प्रतीक है। आइए, इस ख़ास दिन को हम सभी मिलजुल कर भाईचारे और सद्भावना के साथ मनाएँ।
जनसेवी भावना पांडे ने कहा- ईद-उल-अजहा के इस पावन अवसर पर देश में अमन, चैन, शांति एवं खुशहाली की मंगल कामना करती हूं। ये त्योहार आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशियां लेकर आए।