Breaking NewsUttarakhand

वार्ड के विकास को लेकर गंभीरतापूर्वक कार्य कर रही हैं पार्षद वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर इंदिरा कॉलोनी वार्ड में विकास कार्य करवाने में अपनी ओर से कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं। वंशिका सोनकर का कहना है कि वार्ड का विकास करना ही उनका उद्देश्य है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर अपने वार्ड की जनता को राहत पहुंचाने के सभी संभव प्रयास करने में जुटी हुई हैं। वे वार्ड में निरन्तर जनहित के कार्य करवा रही हैं।

इसी क्रम में पार्षद वंशिका सोनकर ने वार्ड संख्या 18 में जगह-जगह टूटे हुए सीसी मार्ग पर सीमेंट लगवाकर गड्ढों को भरवाने व पैच वर्क का कार्य करवाया। ज्ञात हो कि इंदिरा कॉलोनी वार्ड में कईं जगह सीसीमार्ग क्षतिग्रस्त होने से उसमें बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे, जिनकी चपेट में आकर आये दिन स्थानीय लोग व राहगीर चोटिल हो रहे थे। जनता की इस समस्या का समाधान करते हुए पार्षद वंशिका सोनकर ने इन गड्ढों व दरारों को सीमेंट से भरवाकर इन पर पक्का प्लास्टर करवाया।

Advertisements
Ad 26

बताते चलें कि पार्षद वंशिका सोनकर इंदिरा कॉलोनी वार्ड में विकास कार्य करवाने में अपनी ओर से कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं। वंशिका सोनकर का कहना है कि वार्ड का विकास करना ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि वे वार्ड के विकास को लेकर गंभीरतापूर्वक कार्य कर रही हैं, अपने प्रयासों से वे जल्द ही वार्ड की कायाकल्प कर देंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button