Breaking NewsUttarakhand

दरोगा पर फायरिंग करने वाले आरोपी ने खुद को मारी गोली, मौत

हरियाणा के जींद जिले से बदमाश को पकड़ने हरिद्वार आई पुलिस टीम के एक दरोगा को आरोपी ने गोली मार दी थी। जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। आज आरोपी की घेराबंदी के दौरान उसने खुद पर गोली चला दी।

देहरादून। जनपद हरिद्वार में शनिवार को हरिद्वार रोडवेज बस अड्डे के पास हरियाणा पुलिस के दरोगा को गोली मार कर फरार हुए आरोपी ने रविवार को घेराबंदी के दौरान देहरादून में खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। हरिद्वार से पुलिस टीम भी देहरादून में मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि आरोपी देहरादून के लक्ष्मण चौक के पास अपने एक परिचित अधिवक्ता के यहां ठहरा हुआ था। पुलिस पहुंची तो उसने गाेली चला दी।

बता दें कि शनिवार को हरियाणा के जींद जिले से बदमाश को पकड़ने हरिद्वार आई पुलिस टीम के एक दरोगा को आरोपी ने गोली मार दी थी। गोली दरोगा के पेट और कोहनी में लगी जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। घायल दरोगा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें ऋषिकेश स्थित एम्स रेफर कर दिया गया है।

Advertisements
Ad 26

पुलिस के अनुसार हरियाणा के जींद जिले के उप निरीक्षक सुरेंद्र अपनी टीम के साथ वहां के एसपी को धमकी देने के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश की तलाश में हरिद्वार पहुंचे थे। पुलिस को बदमाश की लोकेशन रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के आसपास मिली थी। दरोगा सुरेंद्र जब बस अड्डे के पास उसकी तलाश कर रहे थे तभी उनकी नजर बदमाश पर पड़ी। जैसे ही दरोगा उसकी तरफ बढ़े आरोपी वहां से भागने लगा। दरोगा सुरेंद्र ने कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई हुई और वे जमीन पर गिर गए। तभी बदमाश ने पिस्तौल निकालकर दरोगा पर गोली चला दी। गोली लगने से सुरेंद्र लहूलुहान हो गए और बदमाश मौके का फायदा उठाकर भाग निकला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button