Breaking NewsSports

अब इस कंपनी ने BCCI से मिलाया हाथ, टीम इंडिया को मिला नया जर्सी स्पॉन्सर

ड्रीम11 की जगह अब अपोलो टायर्स भारतीय क्रिकेट टीम का नया जर्सी स्पॉन्सर बन गया है। सूर्यकुमार यादव की टीम बिना किसी स्पॉन्सर के एशिया कप 2025 में खेल रही है।

Asia Cup 2025 के बीच टीम इंडिया को नया जर्सी स्पॉन्सर मिल गया है। ड्रीम 11 के जाने के बाद अब अपोलो टायर्स को टीम इंडिया का नया जर्सी स्पॉन्सर नियुक्त किया गया है। यह कंपनी 2027 तक टीम इंडिया की जर्सी स्पॉन्सर बनी रहेगी। तीन साल के लिए अपोलो टायर्स बीसीसीआई को 579 करोड़ रुपये देगा। दरअसल कुछ समय पहले भारत सरकार ने सट्टेबाजी से संबंधित ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। उसके बाद बीसीसीआई ने ड्रीम 11 के साथ अपना डील खत्म कर लिया था और उसके बाद से बोर्ड नए स्पॉन्सर की तलाश कर रही थी।

हर मैच के लिए 4.5 करोड़ रुपये देगी अपोलो टायर्स

अपोलो टायर्स बीसीसीआई को हर मैच के लिए 4.5 करोड़ रुपये देगी। इससे पहले ड्रीम 11 बीसीसीआई को 4 करोड़ रुपये देता था। आपको बता दें कि भारतीय टीम एशिया कप 2025 में बिना किसी स्पॉन्सर के खेल रही है। वहीं भारतीय महिला टीम भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों के वनडे सीरीज में बिना किसी स्पॉन्सर के खेल रही है। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है कि महिला टीम आगामी महिला वर्ल्ड कप के लिए अपनी जर्सी पर नए सपॉन्सर का नाम लिखेगी या नहीं।

2 सितंबर को बीसीसीआई ने जारी किए थे नए नियम

Advertisements
Ad 27

आपको बता दें कि 2 सितंबर को BCCI ने जर्सी स्पॉन्सर के ल‍िए बोली लगाने के लिए नियम जारी किए थे। इस नियम के मुताबिक गेमिंग, बेटिंग, क्रिप्टो और तंबाकू कंपनियां बोली नहीं लगा सकतीं थी। इसके अलावा कुछ अन्य कंपनियों का नाम भी इस लिस्ट में शामिल था।

इससे पहले ड्रीम 11 था बीसीसीआई का स्पॉन्सर

ड्रीम11 ने जुला्ई 2023 में बीसीसीआई के साथ 358 करोड़ रुपये की भारी भरकम डील की थी। इसके तहत ड्रीम11 ने भारतीय महिला टीम, भारतीय मेन्स टीम, इंडिया अंडर-19 टीम और इंडिया-ए टीम की किट के लिए स्पॉन्सर राइट्स हासिल किए थे। तब ड्रीम11 ने Byju’s को रिप्लेस किया था। कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने के बावजूद ड्रीम11 बीसीसीआई को किसी तरह का जुर्माना नहीं देगा। कॉन्ट्रैक्ट में साफ लिखा है कि अगर भारत सरकार के नए कानून से कंपनी के मुख्य बिजनेस पर असर पड़ता है, तो कंपनी बोर्ड को कोई पेनल्टी नहीं देगी। ड्रीम11 की ब्रैंड वैल्यू आज की तारीख में लगभग 8 बिलियन डॉलर है। ड्रीम11 ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी बड़ा निवेश किया। वहीं साल 2020 में ड्रीम11 ने आईपीएल ट्रॉफी को भी स्पॉन्सर किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button