Breaking NewsUttarakhand
मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश, राजाजी के लिए भी बनेगी स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स
उत्तराखंड में अब टाइगर रिजर्व के लिए भी स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स का गठन किया जाएगा।

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज उत्तराखंड वन्यजीव बोर्ड की बैठक हुई।
इस दौरान कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की तर्ज पर राजा जी टाइगर रिजर्व के लिए भी स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स बनाने का फैसला हुआ।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में 10 ट्रांजिट सेंटर के लिए भी कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं।




