Breaking NewsUttarakhand

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें सादर नमन : डॉ. अभिनव कपूर

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- डॉ. कलाम एक ऐसे व्यक्ति थे जिनका हर कोई मुरीद है। कलाम भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाईयों पर ले गए। रक्षा क्षेत्र में भी उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने महान वैज्ञानिक और देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उनका स्मरण कर उन्हें सादर नमन किया।

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम को याद करते हुए कहा- “भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन्। उनके ज्ञान और आदर्श जीवन से प्रज्ज्वलित ज्योत सर्वदा युवाओं का मार्ग प्रशस्त करती रहेगी।”

Advertisements
Ad 23

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भारत के मिसाइलमैन और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की आज जयंती है। भारत रत्न अब्दुल कलाम की जयंती पर 15 अक्टूबर को वर्ल्ड स्टूडेंट डे मनाया जाता है। साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए हमेशा उन्हें याद किया जाएगा। 15 अक्टूबर 2010 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गई घोषणा के बाद हर वर्ष 15 अक्टूबर को अब्दुल कलाम के जन्मदिवस को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- डॉ. कलाम एक ऐसे व्यक्ति थे जिनका हर कोई मुरीद है। कलाम भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाईयों पर ले गए। रक्षा क्षेत्र में भी उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। डॉ. कलाम को भारत के मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता है। सभी के चहेते डॉ. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर उन्हें शत-शत नमन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button