Breaking NewsUttarakhand

विश्व चैंपियन बनने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ढेर सारी बधाई : डॉ. अभिनव कपूर

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- विश्व विजेता भारत की बेटियों ने ये साबित कर दिखाया है कि मैदान-ए-जंग में हम ही सिकंदर हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अथक परिश्रम, समर्पण और अटूट आत्मविश्वास से विश्व पटल पर देश का मान बढ़ाया है। हमें आप पर गर्व है।

देहरादून। भारतीय महिला टीम ने विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार विश्व कप अपने नाम किया है। भारत की इस महान जीत पर प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आईसीसी विश्व कप के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर विश्व चैंपियन बनने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ढेर सारी बधाई एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- महिला क्रिकेट विश्व कप- 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपनी प्रतिभा और टीम भावना से नया इतिहास रच दिया है। इस विजय ने पूरे विश्व में नारी शक्ति के साथ भारत का मान बढ़ाया है। विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हार्दिक अभिनंदन! देश वासियों को हृदयतल से बधाई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विजय पर देश को गर्व है।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- विश्व विजेता भारत की बेटियों ने ये साबित कर दिखाया है कि मैदान-ए-जंग में हम ही सिकंदर हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अथक परिश्रम, समर्पण और अटूट आत्मविश्वास से विश्व पटल पर देश का मान बढ़ाया है। हमें आप पर गर्व है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी जीतना बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि है, पूरे देश के लिए यह बेहद खुशी एवं गर्व का पल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button