Breaking NewsEntertainment

ऐश्वर्या-सुष्मिता को टक्कर देने वाली इस एक्ट्रेस ने ग्लैमर और चकाचौंध से फेरा मुंह

इस एक्ट्रेस ने मिस इंडिया 1994 में सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय जैसी हसिनाओं के साथ हिस्सा लिया था। एक समय पर ये हसीना टीवी की दुनिया की स्टार हुआ करती थी और अब लंबे समय से पर्दे से दूर है। कौन है ये हसीना, चलिए जानते हैं।

Bollywood News: 1994 मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में कुछ ऐसी हसिनाओं ने हिस्सा लिया था, जिसके चलते इस सीजन की आज भी चर्चा होती है। यही वो सीजन था, जिसमें सुष्मिता सेन ने ऐश्वर्या राय को मात देकर मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया था और इसके बाद इसी साल मिस यूनिवर्स बनकर पूरे देश का नाम दुनिया में रोशन किया। मिस इंडिया 1994 में और भी कई चर्चित चेहरों ने हिस्सा लिया था, जिनमें फ्रेंसेस्का हार्ट, श्वेता मेनन और बरखा मदान के नाम भी शामिल हैं। कभी टीवी पर राज करने वालीं रूबी भाटिया ने भी मिस इंडिया 1994 में हिस्सा लिया था। रूबी की पर्सनालिटी और आवाज इतनी अलग थी कि जो भी भी उनकी आवाज सुनता, टीवी के सामने ठहर जाता। लेकिन, अब वह लंबे समय से बड़े और छोटे पर्दे से दूर हैं। तो चलिए जानते हैं कि अब वह क्या कर रही हैं और कहां हैं।

मिस इंडिया-कनाडा 1993 का जीता खिताब

रूबी भाटिया का जन्म 1 नवंबर 1973 को कनाडा में हुआ था। उनके पिता हरबंस और प्रेमलता भाटिया थे, लेकिन जब वह 3 साल की थीं उनके चाचा-चाची ने उन्हें गोद ले लिया और  उनका पालन-पोषण टोरंटो में हुआ। बचपन से ही रूबी को एक्टिंग और डांस का शौक था। उन्होंने टैप, बैले, जैज जैसी शैलियों में डांस की ट्रेनिंग ली और फिर मिस इंडिया-कनाडा 1993 का खिताब अपने नाम करने के बाद फेमिना मिस इंडिया 1994 में हिस्सा लिया, जिसमें सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय उनकी सह-प्रतियोगी थीं।

बतौर वीजे शुरू किया काम

रूबी भाटिया इस प्रतियोगिता की विनर तो नहीं बन सकीं, लेकिन उनकी किस्मत जरूर खुल गई। उन्होंने बतौर वीजे काम शुरू कर दिया और तुरंत ही टीवी का लोकप्रिय चेहरा बन गईं। एक समय था, जब रूबी भाटिया टीवी का चमकता हुआ सितारा थीं। उन्होंने ‘बीपीएल ओए!’ और ‘फिल्मफेयर अवॉर्ड्स’ भी होस्ट किया और 1996 में रिचर्ड स्टेनमेट्ज के साथ मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट को-होस्ट किया।

Advertisements
Ad 27

टीवी पर भी किया राज

बतौर वीजे पहचान बनाने के बाद रूबी ने एक्टिंग का रुख किया और 1997 में ‘ये है राज’ से एक्टिंग की शुरुआत की। इसके बाद वह ‘कसौटी जिंदगी की’ में नजर आईं और खूब लाइमलाइट लूटी। उन्होंने 2001 में ‘चोरी-चोरी चुपके-चुपके’ में एक न्यूज रिपोर्टर का रोल निभाया और फिर ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’, ‘बॉलीवुड बाउंड’, ‘हल्ला बोल’ और ‘कठपुतली’ जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन 2008 में उन्होंने अचानक ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना ली और अब बतौर लाइफ कोच, फिटनेस कोच काम कर रही हैं।

Ruby Bhatia

दो बार की शादी

रूबी भाटिया की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने सिंगर नितिन बाली से पहली शादी की थी, लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और फिर दोनों का तलाक हो गया। नितिन से अलग होने के बाद रूबी ने योग और ध्यान का रुख किया। 2006 में उन्होंने परमहंस योगानंद की शिष्या बनकर ध्यान सीखना शुरू किया। इसी दौरान उनकी मुलाकात अजीत एस. दत्ता से हुई और कुछ समय बाद दोनों ने शादी कर ली। रूबी भाटिया अब एक्टिंग से तो दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह फिलहाल फिटनेस और लाइफ कोच के रूप में काम कर रही हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button