Breaking NewsUttarakhand

प्रवासी उत्तराखंड दिवस और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के स्थापना दिवस पर डॉ. अभिनव कपूर ने दी शुभकामनाएं

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- देश, विदेश में रह रहे हमारे सभी प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों को 'प्रवासी उत्तराखंड दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। हमारे प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन पूरे विश्व में देवभूमि के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में कार्य कर रहे हैं।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘प्रवासी उत्तराखंड दिवस’ और ‘भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के स्थापना दिवस’ के अवसर पर समस्त देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने शुभकामना सन्देश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- देश, विदेश में रह रहे हमारे सभी प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों को ‘प्रवासी उत्तराखंड दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। हमारे प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन पूरे विश्व में देवभूमि के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में कार्य कर रहे हैं। आप सभी ने अपने परिश्रम, प्रतिभा और मूल्यों से न केवल उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपरा और विरासत को वैश्विक पहचान दिलाई है, बल्कि प्रदेश की छवि को भी गौरव के शिखर तक पहुंचाया है।

Advertisements
Ad 27

इसके साथ ही समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने ‘भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के स्थापना दिवस’ के अवसर पर जारी अपने शुभकामना सन्देश में कहा- ‘भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के स्थापना दिवस’ की सभी स्काउट्स एंड गाइड्स व देश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण के साथ ही सांस्कृतिक जागरूकता में समर्पित हमारे स्काउट्स एंड गाइड्स की निस्वार्थ सेवा भावना एवं अनुशासित जीवन प्रत्येक भारतवासी के लिए एक प्रेरणा है।

वहीं जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने महान स्वतंत्रता सेनानी बिपिन चंद्र पाल की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया। डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- महान राष्ट्रवादी लेखक, समाज सुधारक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिपिन चंद्र पाल जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में क्रान्तिकारी विचारों के जनक रहे ‘लाल-बाल-पाल’ के प्रमुख व्यक्तित्व, ‘वंदे मातरम्’ पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय बिपिन चंद्र पाल जी के विचार हमें सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button