देहरादून की N2M Event कंपनी द्वारा लक्सर में किया गया वार्षिक उत्सव का सफल आयोजन
इवेंट के संचालन में N2M Event के डायरेक्टर नवनीत कुमार तथा उनकी टीम के सदस्य अंकुश कुमार और रोहन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

लक्सर। देहरादून की N2M Event कंपनी द्वारा आज जमदग्नि पब्लिक स्कूल, लक्सर में वार्षिक उत्सव का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “उत्तराखंड के 25 गौरवशाली वर्ष” रखी गई।
नेहा चंद राजपूत द्वारा लिखित व निर्देशित नाटक “पर्वतों की कथा—उत्तराखंड” कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा और दर्शकों ने इसे विशेष सराहना दी।

कार्यक्रम में डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ (पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री, भारत सरकार) और महेंद्र भट्ट (भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड एवं राज्यसभा सांसद) सहित अन्य सम्मानित अतिथि डॉ. आशीष भैया, ओम प्रकाश जमदग्नि, अभिषेक जमदग्नि और मीनू शर्मा उपस्थित रहे।
इवेंट के संचालन में N2M Event के डायरेक्टर नवनीत कुमार तथा उनकी टीम के सदस्य अंकुश कुमार और रोहन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
स्कूल प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।




