Breaking NewsUncategorizedUttarakhand

चंपावत में वाहन दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों को मौके से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

चंपावत। उत्तराखंड के गंगोलीहाट में सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत पांच बरातियों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। यह हादसा चंपावत क्षेत्र के शेरा घाट के पास शुक्रवार को बरात के लौटने के दौरान हुआ। बरात शेरा घाट से पाटी चंपावत आई थी। लौटते समय शेरा घाट के पास बराती जीप एक दुर्घटना का शिकार हो गई। घटना देर रात 2:30 बजे के आसपास की है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों को मौके से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों में से चार को नजदीकी लोहाघाट अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मृतकों के नाम:
प्रकाश चंद उनियाल (40) निवासी सुभाषनगर रुद्रपुर, केवल चंद्र उनियाल (35), सुरेश नौटियाल (32), भावना चौबे (28) और उनके बेटे प्रियांशु चौबे (6)।

घायलों के नाम:
चालक देवीदत्त पांडेय (38) पुत्र रामदत्त पांडेय, सेराघाट अल्मोड़ा।
धीरज उनियाल (12)  पुत्र प्रकाश चंद्र उनियाल रुद्रपुर।
राजेश जोशी (14) पुत्र उमेश जोशी, बनकोट गंगोलीहाट।
चेतन चौबे (5) पुत्र सुरेश चौबे, दिल्ली।
भास्कर पंडा पुत्र रमेश पंडा، सेराघाट गंगोलीहाट।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button