Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड के कई जिलों में छायेगा घना कोहरा, कोल्ड डे को लेकर यलो अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather Update: आधा दिसंबर बीतने के बाद प्रदेश में अब ठंड बढ़ने लगी है। आज भी प्रदेश में कोहरा छाने के आसार हैं।

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को कई जिलों में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत व पौड़ी जिले में घना कोहरा छाएगा।

वहीं, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में शीत दिवस की स्थिति रहने के आसार हैं। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में 20 व 21 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। इसके बाद 22 से 24 दिसंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।

बृहस्पतिवार के तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 24.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 9.5 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button