Breaking NewsUttarakhand
उत्तराखंड के छह जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम
Uttarakhand Weather: अभी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन 28 और 29 दिसंबर को पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में एक बार फिर कोहरे की ठंड परेशान कर सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 दिसंबर को देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिले के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल जिले में शीत दिवस जैसी स्थिति बन सकती है।
आने वाले दिनों की बात करें तो 27 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। 28 और 29 दिसंबर को पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।




