Breaking NewsUttarakhand

महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी हनुमान प्रसाद पोद्दार की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : डॉ. अभिनव कपूर

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के संवाहक श्रद्धेय 'भाई जी' ने धर्म, संस्कृति और राष्ट्रोत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन अर्पित कर दिया।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी हनुमान प्रसाद पोद्दार की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- ‘कल्याण’ पत्रिका के आदि संपादक, महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी श्रद्धेय हनुमान प्रसाद पोद्दार ‘भाई जी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के संवाहक श्रद्धेय ‘भाई जी’ ने धर्म, संस्कृति और राष्ट्रोत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन अर्पित कर दिया। उनका तपस्वी जीवन, निष्काम सेवा और आध्यात्मिक दृष्टि सदैव समाज को प्रेरणा प्रदान करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button