जनसेवी वंशिका सोनकर ने हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया नमन
जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद बहुगुणा जी ने कभी भी अपने मूल्यों और आदर्शों को नहीं छोड़ा। उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं किया। समाज व देशहित में उनके द्वारा किये गये महान कार्यों को सदैव याद किया जायेगा।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने हिमालय पुत्र स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- उत्तराखंड के विकास की आधार भूमि तैयार करने में अहम भूमिका निभाने वाले हिमालय पुत्र, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा का स्मरण करते हुए कहा कि बहुगुणा जी का जन्म उत्तराखंड के पौड़ी जिले में हुआ था। गांव में शुरुआती शिक्षा प्राप्त करने के बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए प्रयागराज चले गए। उच्च शिक्षा के दौरान ही वह देश की आजादी के आंदोलन से जुड़ गए।
उन्होंने कहा, बहुगुणा जी ने भारत छोड़ो आंदोलन और अन्य आंदोलनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वतंत्र भारत में अनेक सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों के साथ जुड़ते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने अपना योग्य और तेजस्वी नेतृत्व दिया।
पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद बहुगुणा जी ने कभी भी अपने मूल्यों और आदर्शों को नहीं छोड़ा। उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं किया। समाज व देशहित में उनके द्वारा किये गये महान कार्यों को सदैव याद किया जायेगा।




