Breaking NewsUttarakhand

क्षेत्र में लगातार विकास व जनहित से जुड़े कार्य करवा रही हैं पार्षद वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर ने स्थानीय जनता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड की क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत व पुनर्निर्माण का कार्य शुरू करवाया। उनके इस प्रयास से क्षेत्र वासियों ने राहत की सांस ली है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर वार्ड के विकास और जनता की सेवा करने के लिए सदैव तत्पर नज़र आती हैं। अपने इसी प्रयास के चलते वे लगातार क्षेत्र में विकास व जनहित से जुड़े कार्य करवा रही हैं।

अपने इसी प्रयास के चलते पार्षद वंशिका सोनकर ने हाल ही में वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में शारदा टेंट हाउस से लेकर सरिता जी के घर तक नई नाली का निर्माण करवाया। इसके साथ ही उन्होंने नाली के ऊपर जाल एवं स्लैब का कार्य भी शुरू कराया जो काफी वर्षों से बहुत ही जर्जर अवस्था में थी।

Advertisements
Ad 27

वहीं पार्षद वंशिका सोनकर ने स्थानीय निवासी सेमपाल जी के घर से लेकर बृजेश जी के घर तक भी नाली का निर्माण व जाल लगवाने का कार्य शुरू करवाया। बता दें कि इन जगहों पर बीते काफी समय से नालियां क्षतिग्रस्त थीं। इन जर्जर हो चुकी नालियों की वजह से गन्दा पानी ओवरफ्लो होकर मार्ग पर बह रहा था, जिस वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा भी उत्पन्न हो गया था।

पार्षद वंशिका सोनकर ने स्थानीय जनता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड की क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत व पुनर्निर्माण का कार्य शुरू करवाया। उनके इस प्रयास से क्षेत्र वासियों ने राहत की सांस ली और पार्षद वंशिका सोनकर को धन्यवाद कहा। वहीं वंशिका सोनकर का कहना है कि लोगों की सेवा और क्षेत्र के विकास के उद्देश्य से ही वे पार्षद बनी हैं और क्षेत्र में लगातार जनहित व विकास के कार्य करती रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button