Breaking NewsUttarakhand

स्कूल परिसर में देह व्यापार पर महिला आयोग सख्त, कड़ी कार्रवाई के लिए डीएम को लिखा पत्र

स्कूल परिसर में देह व्यापार पर महिला आयोग ने सख्ती की है। राज्य महिला आयोग ने जिलाधिकारी को पत्र लिख कड़ी कार्रवाई के लिए कहा गया।

देहरादून। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने देहरादून के एक स्कूल परिसर में देह व्यापार के मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने जिलाधिकारी को मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं।

कंडवाल ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में ऐसी गतिविधियां अक्षम्य हैं और दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई होगी। उन्होंने जिलाधिकारी से रैकेट के सरगनाओं को बेनकाब करने को कहा। आयोग ने शिक्षण संस्थानों के आसपास शराब और नशे के संदिग्ध केंद्रों की जांच के आदेश भी दिए हैं।

Advertisements
Ad 28

प्रशासन को भविष्य में शैक्षणिक संस्थानों के निकट ऐसी गतिविधियों को सख्ती से रोकने के लिए कहा गया है। कुसुम कंडवाल ने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को अपराध से बचाने में माता-पिता की भूमिका सर्वोपरि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button