Breaking NewsUttarakhand

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूरी के निधन पर डॉ. अभिनव कपूर ने व्यक्त किया शोक

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, खंडूरी जी की सादगी, स्पष्टवादिता एवं कार्यकुशलता सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। उनका निधन उत्तराखण्ड ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी अपूरणीय क्षति है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के दिग्गज नेता भुवन चंद खंडूरी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

डॉ. अभिनव कपूर ने पूर्व सीएम भुवन चन्द्र खंडूरी के  निधन पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Advertisements
Ad 28

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, खंडूरी जी की सादगी, स्पष्टवादिता एवं कार्यकुशलता सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। उनका निधन उत्तराखण्ड ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी अपूरणीय क्षति है।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, खंडूरी जी ने उत्तराखण्ड के विकास, सुशासन, पारदर्शिता और ईमानदार कार्यशैली की मजबूत पहचान बनाई। उन्होंने प्रदेशहित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर विकास को नई दिशा प्रदान की। उनके द्वारा किये गये महान कार्यों युगों-युगों तक याद किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button