Breaking NewsSports

IPL में लगातार चौथी बार ये कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, 58 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास

SRH vs RCB: आईपीएल 2026 सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी प्लेऑफ के लिए अपनी जगह को पक्की कर चुकी है तो वहीं उनको भी अपना आखिरी लीग मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है जिसमें विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका है।

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन अब अपने आखिरी पड़ाव पर है जिसमें लीग स्टेज के सिर्फ चार मुकाबले खेले जाने बाकी हैं और उसके बाद प्लेऑफ मैचों की शुरुआत होगी। 22 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें दोनों ही टीमें प्लेऑफ के लिए अपनी जगह को पहले ही पक्की कर चुकी हैं, लेकिन इस मैच का परिणाम तय करेगा का पहला क्वालीफायर किन दो टीमों के बीच में खेला जाएगा। ऐसे में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला काफी अहम रहने वाला है। इस मैच में आरसीबी टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली पर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं जिसमें उनके पास आईपीएल में एक और इतिहास रचने का मौका है।

कोहली इतिहास रचने से सिर्फ 58 रन दूर

विराट कोहली जिनके नाम आईपीएल के 19 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है, उनका लगभग हर सीजन में बल्ला जमकर बोलते हुए नजर आया है। आईपीएल 2026 में कोहली ने लीग स्टेज में अब तक 13 मुकाबलों में खेलते हुए 54.20 के औसत से कुल 542 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से एक शतकीय और चार अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। ऐसे में कोहली यदि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले में अपने शानदार फॉर्म को जारी रखने में कामयाब होते हैं और 58 रन बना लेते हैं तो वह आईपीएल में लगातार चार सीजन में 600 रनों का आंकड़ा पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी इस मामले में कोहली संयुक्त रूप से क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर और केएल राहुल के साथ पहले नंबर पर ही जिसमें इन सभी ने तीन-तीन बार ऐसा किया है।

Advertisements
Ad 28

आरसीबी अभी टॉप पोजीशन पर है काबिज

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आईपीएल 2026 में मैदान पर शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें वह प्लेऑफ के लिए जगह पक्की करने वाली पहली टीम भी बनी। अभी आरसीबी 13 मैचों में 18 अंकों के साथ पहले नंबर पर काबिज है जिसमें उनका नेट रनरेट 1.065 का है और ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में जीत हासिल करने के साथ वह टॉप पोजीशन पर ही खत्म करेंगे जिसमें उनके कुल 20 अंक होंगे। हालांकि यदि आरसीबी को इस मैच में हार मिलती है तो उस स्थिति में उनके पहला क्वालीफायर खेलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है जिसमें नेट रनरेट के आधार पर टॉप-2 टीमों का फैसला होगा क्योंकि अभी आरसीबी और गुजरात टाइटंस दोनों के 18-18 अंक हैं और सनराइजर्स हैदराबाद यदि जीत हासिल करती है तो उस स्थिति में उनके भी 18 अंक हो जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button