Breaking NewsUttarakhand

समस्त देशवासियों को ‘विश्व दुग्ध दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर दुग्ध उत्पादन से जुड़े सभी पशुपालकों, अन्नदाताओं, दुग्ध सहकारी समितियों में कार्यरत स्वयं सहायता समूहों की बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं!

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘विश्व दुग्ध दिवस’ के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- देश के सभी दुग्ध उत्पादकों एवं पशुपालकों को ‘विश्व दुग्ध दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। दूध पूर्ण आहार के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था, आत्मनिर्भरता और स्वस्थ समाज की सशक्त आधारशिला भी है।

घर-घर तक पोषण, स्वास्थ्य और समृद्धि की श्वेत धारा पहुंचाने वाले परिश्रमी किसानों, पशुपालकों और डेयरी संचालकों का हार्दिक अभिनंदन।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- भारत आज विश्व का सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाला देश है। आज हमारा देश इस क्षेत्र में अग्रणी बनकर निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। देश में स्वयं सहायता समूहों की पशुपालन व दुग्ध उत्पादन में बढ़ती भागीदारी महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं ग्रामीण आजीविका को नई मजबूती प्रदान कर रही है।

वंशिका सोनकर ने कहा- दुग्ध उत्पादन एवं प्रसंस्करण से जुड़ी संस्थाएं, सहकारी समितियां और कंपनियां किसानों की आय बढ़ाने, रोजगार सृजन तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। आइए, इस क्षेत्र को और अधिक समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु सामूहिक प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाएं।

विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर दुग्ध उत्पादन से जुड़े सभी पशुपालकों, अन्नदाताओं, दुग्ध सहकारी समितियों में कार्यरत स्वयं सहायता समूहों की बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button