Breaking NewsNational

दिल्ली के मालवीय नगर के होटल में लगी भीषण आग, जिंदा जल गए 21 लोग

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के एक होटल रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई, जिसमें 21 लोग जिंदा जल गए। मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। आग की लपटों के बीच दो औरतें बिल्डिंग से कूदती दिखाई दे रही हैं। देखें भयावह वीडियो...

दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना के तहत संचालित एक होटल में भीषण आग लगने से अबतक कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 37 अन्य को बचा लिया गया, जिनमें से कुछ लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग चीखते चिल्लाते हुए भागने लगे। आग होटल के बेसमेंट से लगी थी, जिसमें से धुएं का गुबार निकलता हुआ दिखाई दे रहा था। आग लगते ही लोग होटल के कमरों से निकलकर भागने लगे। फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत राहत बचाव का काम शुरू कर दिया। लेकिन दुर्भाग्यवश आग की वजह से 21 लोगों की मौत हो गई।

घटनास्थल से सामने आए भयावह दृश्यों में दो महिलाओं को आग की लपटों और घने धुएं से बचने के लिए इमारत से कूदते हुए देखा गया। उनकी हालत के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं जान बचाने के लिए कूद रही हैं।

दम घुटने और झुलसने से हुई मौतें?

दिल्ली पुलिस के अनुसार, बुधवार को दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। घटना बुधवार की तड़के सुबह की है, जिसमें होटल के बेसमेंट में अचानक आग लग जाने से कई लोग उस इमारत के अंदर फंस गए। दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू किया। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में कई लोगों की मौत दम घुटने और झुलसने के कारण होने की आशंका जताई जा रही है।

सुबह सुबह लगी आग, मची चीख पुकार

पुलिस के अनुसार, कंट्रोल रूम को आज सुबह करीब 08:48 बजे मालवीय नगर के इस रेस्टोरेंट-होटल में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य शुरू किया। सुबह का वक्त होने के कारण अधिकांश लोग गेस्ट हाउस के कमरों में ही थे, जिससे वहां चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई, लोग बाहर निकलकर भागने की कोशिश करते रहे, लेकिन 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button