Breaking NewsUttarakhand

केशव नेगी के समर्थन में बोले त्रिवेंद्र रावत, कहा- कोई निर्दोष सजा नहीं भुगतेगा

दिल्ली अग्निकांड प्रकरण में होटल के कुक उत्तराखंड निवासी केशव नेगी को पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का समर्थन मिला है।

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नई दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में होटल के कुक उत्तराखंड निवासी केशव नेगी के समर्थन में आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा उत्तराखंड केशव को न्याय दिलाने के लिए खड़ा है। केशव नेगी के साथ न्याय होगा। कोई निर्दोष सजा नहीं भुगतेगा।

नई दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में होटल के कुक उत्तराखंड निवासी केशव नेगी की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सीएम रेखा गुप्ता से बात की। सीएम ने कहा देशभर के प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ प्रदेश सरकार खड़ी है।

मुख्यमंत्री धामी से बातचीत के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आश्वस्त किया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। जांच पूरी तरह से तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर होगी। सीएम धामी ने कहा, उन्हें पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली सरकार व संबंधित एजेंसियां निष्पक्ष जांच के माध्यम से सत्य को सामने लाएंगी।

मुख्यमंत्री ने केशव नेगी की पुत्री कनिष्का नेगी से भी फोन पर बात कर उन्हें हर संभव सहायता के लिए आश्वस्त किया। कहा, हमारी सरकार देशभर में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखंडी भाई बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button