जॉर्जिया मेलोनी ने लगाई ट्रंप की क्लास, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था- ‘फोटो के लिए भीख मांग रही थीं’
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बुरी तरह से सुनाया था। दरअसल, ट्रंप ने दावा किया था कि मेलोनी उनके साथ फोटो लेने के लिए भीख मांग रही थीं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का मजाक उड़ाया था। ट्रंप ने कहा था- मेलोनी मुझसे अपने साथ फोटो खिंचवाने की भीख मांगी। वह मेरे साथ फोटो खिंचवाने के लिए काफी बेताब थीं। मैं तो ऐसा करता भी नहीं, लेकिन मुझे उन पर तरस आ गया।
ट्रंप की ओर से जारी किए गए बयान पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा- “कुछ बातें ऐसी होती हैं जिन पर तुरंत जवाब देना जरूरी होता है। डोनाल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह से मनगढ़ंत है। मैं सच में पूरी तरह से हैरान और परेशान हूं। मुझे समझ नहीं आता कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने सहयोगियों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। मैं बस इतना ही कह सकती हूं कि अफसोस की बात है कि वे पश्चिम और अमेरिका के दुश्मनों के प्रति वैसी दृढ़ता नहीं दिखाते, जबकि जिन नेताओं के प्रति वे कहीं ज्यादा नरम रुख अपनाते हैं, उनके मामले में ऐसा नहीं होता। लेकिन उन्हें एक बात याद रखनी चाहिए- इटली और मैं कभी भी किसी के आगे गिड़गिड़ाते या भीख नहीं मांगते हैं।”




