Breaking NewsUttarakhand

देहरादून में स्कूटी सवार व्यक्ति को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

देहरादून क्लेमनटाउन के पास एक ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।

देहरादून। राजधानी देहरादून के क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र के सुभाषनगर चौक पर बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रक ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार कर्मा (56 वर्ष) पुत्र सोनम, निवासी तिब्बतन कॉलोनी, गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

Advertisements
Ad 29

घटना की सूचना मिलते ही क्लेमनटाउन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेते हुए ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।

पुलिस द्वारा मौके पर पंचनामा की कार्रवाई की गई है। प्रारंभिक तौर पर मामला सड़क दुर्घटना का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button