Breaking NewsUttarakhand

फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों की जयंती पर डॉ. अभिनव कपूर ने किया नमन

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- वीर योद्धा फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों का मातृभूमि की रक्षा हेतु अद्वितीय बलिदान और शौर्य सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं ‘शिक्षा रत्न’ की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय वायु सेना के फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- परमवीर चक्र से सम्मानित, 1971 के भारत-पाक युद्ध के अमर वीर फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटिशः नमन! मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका अदम्य शौर्य, अटूट राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक भारतवासी के लिए प्रेरणास्रोत है।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और सर्वोच्च राष्ट्रभक्ति के प्रतीक, परमवीर चक्र से सम्मानित वीर योद्धा फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों का मातृभूमि की रक्षा हेतु अद्वितीय बलिदान और शौर्य सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button