Breaking NewsEntertainment
प्रियंका चोपड़ा बनीं ‘मंदाकिनी’, देसी गर्ल के बर्थडे पर SS राजामौली ने शेयर किया नया लुक
प्रियंका चोपड़ा के 44वें जन्मदिन पर एसएस राजामौली ने 'वाराणसी' से एक्ट्रेस का पहला लुक रिवल कर दिया है, जिसमें महेश बाबू भी हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने प्रियंका को 'मंदाकिनी' के तौर पर पेश किया।

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा मशहूर फिल्ममेकर एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ से इंडियन सिनेमा में धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में महेश बाबू भी मुख्य भूमिका में हैं। कुछ महीने पहले साड़ी पहनकर एक्शन करती हुई एक्ट्रेस का एक पोस्टर जारी किया गया था। अब शनिवार, 18 जुलाई 2026 को देसी गर्ल के 44वें जन्मदिन पर राजामौली ने एक और धांसू लुक शेयर किया है। मेकर्स ने फिल्म से उनकी दो नई तस्वीर शेयर की, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैंस को प्रियंका चोपड़ा का ‘मंदाकिनी’ लुक बहुत पसंद आ रहा है।
वाराणसी में प्रियंका चोपड़ा निभाएंगी ‘मंदाकिनी’ का रोल
डायरेक्टर एसएस राजामौली ने प्रियंका चोपड़ा की, जो दो तस्वीरें शेयर कीं। उसमें से एक में वह ब्लैक आउटफिट में गुस्से में दिख रही हैं, जबकि दूसरी में वह मुस्कुराती और खुशी से नाचती हुई नजर आ रही हैं। राजामौली ने सोशल मीडिया पर नई तस्वीर और एक बिहाइंड-द-सीन्स इमेज शेयर करते हुए लिखा, ‘मुस्कुराते समय ग्रेस। न मुस्कुराने पर आग। मंदाकिनी… #Varanasi में @PriyankaChopra।’ इसके पहले महेश बाबू का लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में था।




