Breaking NewsNational

पूर्व सीएम उदयनिधि स्टालिन को घर से उठा ले गई तमिलनाडु पुलिस, जानिए पूरा मामला

तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन एक आपत्तिजनक टिप्पणी करके विवादों में घिर गए हैं, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। अभिनेत्री तृषा पर की गई टिप्पणी का मामला है।

चेन्नई। तमिलनाडु की चेन्नई पुलिस ने पूर्व सीएम DMK नेता उदयनिधि स्टालिन को हिरासत में लिया है, तमिलनाडु पुलिस उन्हें घर से उठाकर ले गई। उससे पहले डीएमके के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था, जो विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन के घर के बाहर की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। बता दें कि उदयनिधि स्टालिन को एक रैली में एक्ट्रेस तृषा के खिलाफ दी गई विवादित टिप्पणी के मामले में हिरासत में लिया गया है। तृषा के खिलाफ की गई बयानबाजी के बाद  स्टालिन को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस के अतिरिक्त कमिश्नर नरेंद्रन नायर ने पुष्टि की है कि CM विजय के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।

स्टालिन को घर से उठा ले गई पुलिस

DMK नेता और विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को चेन्नई स्थित उनके घर से पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन पर अभिनेत्री तृषा और मुख्यमंत्री विजय के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में FIR दर्ज की गई थी। कल उनकी रैली में अभिनेत्री तृषा के खिलाफ नारे लगाए गए थे। जिस रास्ते से उदयनिधि को पुलिस लेकर जा रही है उस ECR रोड पर DMK के समर्थकों ने उस सड़क को जाम कर दिया है और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं, पुलिस सबको सड़क से हटा रही है।

टीवीके ने विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी थी

Advertisements
Ad 29

तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन के अभिनेत्री तृषा के लिए दी गई भद्दी टिप्पणी के खिलाफ सत्तारूढ़ TVK ने विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी थी, जिसके बाद चेन्नई में मौजूद उदय निधि स्टालिन के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

जानें क्या है पूरा मामला

कावेरी विवाद को लेकर तंजावुर में आयोजित एक विरोध सभा को संबोधित करते हुए उदयनिधि ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि तमिलनाडु को कावेरी का एक बूंद पानी भी नहीं मिला, जबकि मुख्यमंत्री इस मामले को लेकर बेपरवाह बने रहे। यह रैली तब विवादों में घिर गई जब भीड़ में से किसी ने “त्रिशा, त्रिशा” चिल्लाना शुरू कर दिया। उदयनिधि ने अपना भाषण रोककर ऐसी टिप्पणी की जिसे कई लोगों ने अपमानजनक और दोहरे अर्थ वाली बात मानी, जिससे राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। BJP ने इस भद्दी टिप्पणी के लिए उदय निधि स्टालिन की गिरफ्तारी की मांग की है। सत्तारूढ़ TVK के नेता भी उदय निधि की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button