प्रख्यात साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : डॉ. अभिनव कपूर
जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने डॉ. शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए कहा-जन-साधारण की पीड़ा व संघर्षों को अपनी कविताओं में मुखरता से पिरोने वाले महान साहित्यकार डॉ. शिव मंगल सिंह ‘सुमन’ जी का अमूल्य साहित्यिक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने प्रख्यात साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- अपनी ओजस्वी लेखनी से समाज को नई चेतना देने वाले प्रख्यात साहित्यकार एवं शिक्षाविद्, ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित डॉ. शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत शत नमन!