Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में लंपी रोग की दस्तक, जानिए क्या है ये बीमारी

उत्तराखंड के छह जिलों देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले में अब तक 635 संदिग्ध मामले सामने आए हैं।

देहरादून। उत्तराखंड में लंपी त्वचा रोग ने दस्तक दे दी है, जिससे राज्य का पशुपालन विभाग अलर्ट पर है। जांच के लिए भेजे गए नमूनों में से 21 पॉजिटिव पाए गए हैं। लंपी से नैनीताल जिले में एक बछड़े की मौत हो चुकी है।

पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. उदय शंकर के मुताबिक राज्य के छह जिलों देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले में अब तक 635 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। इनमें से 269 नमूने जांच के लिए बरेली भेजे गए थे। विभाग को अब तक 55 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है।

Advertisements
Ad 29

प्राप्त रिपोर्टों में 21 नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि अन्य की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रोग के प्रसार को देखते हुए विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। विभाग के निदेशक के मुताबिक रोग से बचाव के लिए विभाग ने सभी संबंधित जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पशुओं को इससे बचाने के लिए टीकाकरण और साफ-सफाई पर जोर दिया जा रहा है।

संदिग्ध पशुओं को अन्य स्वस्थ पशुओं से अलग रखने की सलाह दी गई है। विभाग के निदेशक के मुताबिक हर दिन पांच से छह हजार मवेशियों को वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि जो संदिग्ध मामले मिले हैं उनमें से 427 मवेशी ठीक हो चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button