Breaking NewsNational

किचन स्लैब से हटा दें ये 4 चीजें, बन सकती हैं वास्तु दोष का कारण

रसोई में साफ-सफाई और सही तरीके से सामान रखना वास्तु मान्यताओं के अनुसार जरूरी माना गया है। कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें किचन स्लैब पर न रखने की सलाह दी जाती है। चलिए जानते हैं ये कौन सी चीजें हैं और क्यों इन्हें रसोई के स्लैब से दूर रखना शुभ माना जाता है।

Vastu Tips: रसोई घर का वह हिस्सा है, जहां परिवार के लिए भोजन तैयार होता है। वास्तु शास्त्र में किचन को घर की ऊर्जा और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। यही वजह है कि रसोई में सामान रखने के तरीके को भी महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता है कि कुछ चीजों को किचन स्लैब पर रखने से नकारात्मकता बढ़ सकती है और घर के माहौल पर इसका असर पड़ सकता है। यहां हम जानेंगे ऐसी कुछ कुछ वस्तुओं के बारे में, जिन्हें किचन स्लैब पर भूलकर भी नहीं रखना चाहिए।

किचन स्लैब पर इन 4 चीजों को रखना अशुभ

Advertisements
Ad 29
  1. किचन स्लैब पर टूटे हुए कप, प्लेट, थाली या अन्य बर्तनों को रखना वास्तु के अनुसार शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि ऐसी चीजें घर में नकारात्मकता और आर्थिक परेशानियों का कारण बन सकती हैं। इससे फिजूलखर्ची बढ़ने और परिवार में तनाव का माहौल बनने की आशंका भी जताई जाती है। इसलिए टूटे या चटके हुए बर्तनों को रसोई से हटा देना बेहतर माना जाता है।
  2. अक्सर लोग रोजाना इस्तेमाल होने वाली दवाइयों को सुविधा के लिए किचन स्लैब पर रख देते हैं। वास्तु मान्यताओं में इसे उचित नहीं माना गया है। जिस स्थान पर परिवार के लिए भोजन तैयार होता है, वहां दवाइयां रखने से बचने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि इससे घर में स्वास्थ्य से जुड़ी नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है।
  3. किचन स्लैब के सामने, उसके आसपास शीशा या कोई रिफ्लेक्टिव ग्लास रखना भी वास्तु की दृष्टि से अच्छा नहीं माना जाता। रसोई में अग्नि तत्व प्रमुख होता है और मान्यता के अनुसार शीशे में आग या उसके आसपास की ऊर्जा का प्रतिबिंब होने से ऊर्जा का संतुलन प्रभावित हो सकता है। इसे आर्थिक नुकसान और पारिवारिक अनबन से भी जोड़ा जाता है।
  4. किचन स्लैब पर गंदे कपड़े, सफाई वाले ब्रश या झाड़ू जैसी चीजें रखना भी वास्तु मान्यताओं में शुभ नहीं माना जाता। रसोई को मां अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है, इसलिए यहां स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि गंदगी और सफाई का सामान किचन स्लैब पर रखने से नकारात्मकता बढ़ सकती है और घर की तरक्की में बाधाएं आ सकती हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। हम एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं दे सकते।)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button