Breaking NewsEntertainmentUttarakhand

फिल्म की शूटिंग के लिए मसूरी पहुंचे अक्षय कुमार, लगी फैंस की भीड़

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग मसूरी में शुरू कर दी है। यहां एक होटल में अभिनेत्री राशि खन्ना के साथ फिल्म के दृश्य फिल्माए गए। अभिनेता की एक झलक पाने के लिए होटल में पर्यटकों की भीड़ जुटी, लेकिन शूटिंग में व्यस्त होने के कारण वह प्रशंसकों से मुलाकात नहीं कर सके।

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंच गए हैं।  बृहस्पतिवार को अभिनेता एक होटल में शूटिंग करते नजर आए। इस दौरान अभिनेत्री राशि खन्ना के साथ भी फिल्म के कई दृश्य फिल्माए गए। होटल में शूटिंग की जानकारी मिलते ही पर्यटकों में अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने को लेकर उत्साह देखने को मिला।

अक्षय कुमार की मौजूदगी की सूचना मिलते ही होटल में पर्यटकों की भीड़ जुट गई। लोग अभिनेता को देखने के लिए उत्सुक नजर आए। अक्षय कुमार प्रशंसकों से मुलाकात नहीं कर सके। इससे उनकी एक झलक पाने पहुंचे कुछ प्रशंसकों को मायूस होकर लौटना पड़ा।

इससे पहले बुधवार को भी मसूरी में फिल्म की शूटिंग की तैयारी की गई थी। सुबह करीब नौ बजे होटल के नजदीक सेट तैयार कर लिया गया था, लेकिन कुछ देर बाद सेट हटा दिया गया और शूटिंग नहीं हो सकी। होटल व्यवसायी विशाल अग्रवाल ने बताया था कि उनके होटल के नजदीक शूटिंग के लिए सेट लगाया गया था, लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया।

Advertisements
Ad 29

उस समय अभिनेता की पीठ में खिंचाव आने के कारण शूटिंग रुकने की बात सामने आई थी। उनके गेस्ट हाउस में उपचार किए जाने की जानकारी भी मिली थी, हालांकि स्थानीय लाइन प्रोड्यूसर मनोज खरोला ने इस संबंध में जानकारी देने से इनकार कर दिया था।

मसूरी पहुंचने से पहले अक्षय कुमार एक स्थानीय ढाबे पर भी रुके थे। वहां उनके पहुंचने की जानकारी मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ जुट गई थी। अभिनेता ने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई थीं। फिल्म की शूटिंग मसूरी के अलावा देहरादून स्थित एफआरआई और ऋषिकेश में भी प्रस्तावित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button